RBI लोकपाल ने वित्त वर्ष 24 में 95% शिकायतों का किया निपटारा, केंद्रीय बैंक ने दी जानकारी [RBI Ombudsman resolved 95% of complaints in FY24, central bank informed]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में लोकपाल कार्यालय और केंद्रीय प्राप्ति व प्रसंस्करण केंद्र (सीआरपीसी) को कुल 9,34,355 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 95.1 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया गया है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से आई अधिकतर शिकायतें

रिपोर्ट में बताया गया कि ओआरबीआईओ में 2,84,355 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 88.77 प्रतिशत शिकायतें डिजिटल माध्यमों के जरिए आईं। इन शिकायतों में मुख्य रूप से बैंकों और एनबीएफसी के खिलाफ शिकायतें थीं, जिनका प्रतिशत क्रमशः 82.28% और 14.53% था।

ऋण और अग्रिम पर रही सबसे बड़ी शिकायतें

सबसे बड़ी शिकायतें ऋण और अग्रिम से जुड़ी थीं, जिनकी हिस्सेदारी 29.01 प्रतिशत थी। इस दौरान, लोकपाल के निर्णयों के खिलाफ 82 अपीलें आईं, जिनमें 72 शिकायतकर्ताओं और 10 विनियमित संस्थाओं से थीं।

इसे भी पढ़ें

RBI ने जनवरी-मार्च तिमाही में ₹4.73 लाख करोड़ के सरकारी बॉन्ड की बिक्री का किया ऐलान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं