बिग बॉस-18 में एंट्री लेने जा रहे रवि किशन [Ravi Kishan is going to enter Bigg Boss-18]

2 Min Read

OTT पर एक एपिसोड होस्ट कर चुके हैं

मुंबई, एजेंसियां। पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-18 में भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन एंट्री लेने जा रहे हैं। शो में रवि किशन की क्या भूमिका होगी, इस पर बाद में पर्दा उठेगा। हो सकता है कि वे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आएं।

यह भी हो सकता है कि वे कुछ दिनों के लिए बिग बॉस हाउस में गेस्ट कंटेस्टेंट बनकर रहें। तीसरी संभावना यह भी है कि वे सलमान खान की जगह शो होस्ट कर सकते हैं।

हर शनिवार और रविवार को सलमान खान होस्ट करते हैः

सलमान खान हर शनिवार और रविवार को शो होस्ट करते हैं। फिलहाल उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म सिकंदर की भी शूटिंग जारी है।

बिग बॉस सीजन-1 में कंटेस्टेंट बन आए थे रवि किशनः

रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। वे फाइनल तक भी पहुंचे थे। रवि किशन इससे पहले बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 के एक एपिसोड में गेस्ट होस्ट बनकर पहुंच चुके हैं। उन्होंने तब कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई थी।

इसे भी पढ़ें

‘बिग बॉस 18’ आज से निया शर्मा ने ग्रैंड प्रीमियर से पहले किया खुलासा कहा- ‘मैं घर में नहीं जा रही

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं