रतन टाटा की ₹10 हजार करोड़ की वसीयत [Ratan Tata’s will worth ₹10 thousand crores]

1 Min Read

शांतनु, रसोईए को हिस्सा; पेटडॉग ‘टीटो’ को अनलिमिटेड केयर

मुंबई, एजेंसियां। रतन टाटा के निधन के 15 दिन बाद उनकी 10 हजार करोड़ रुपए की वसीयत सामने आई है। उन्होंने अपने सहयोगी शांतनु नायडू, भाई जिम्मी टाटा, सौतेली बहन शिरीन और डिएना, हाउस स्टाफ का जिक्र किया है।

यहां तक कि उनकी वसीयत में पेटडॉग टीटो की भी हिस्सेदारी है। उसके देखभाल की जिम्मेदारी कुक राजन शॉ को दी गई है। टाटा ने शांतनु नायडू की कंपनी ‘गुडफेलोज’ में हिस्सेदारी छोड़ दी है। साथ ही उनकी शिक्षा पढ़ाई का खर्चा भी उठाया है।

अलीबाग में 2,000sqft का बंगला और 350 करोड़ की FD:

रतन की वसीयत में अलीबाग स्थित 2,000 स्क्वायर फीट का बंगला, मुंबई के जुहू तारा रोड पर 2 मंजिला मकान, 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और 165 बिलियन डॉलर (करीब 13.94 लाख करोड़ रुपए) की टाटा ग्रुप में 0.83% हिस्सेदारी शामिल है।

इसे भी पढ़ें

रतन टाटा के डॉग टीटो बना देश का सबसे अमीर कुत्ता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं