चेन्नई, एजेंसियां। चेन्नई के कुंद्राथुर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां चूहे मारने की दवा के कारण 2 बच्चों की मौत हो गई। जबकि उनके माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक पेस्ट कंट्रोल कंपनी ने उनके घर में चूहों को मारने के लिए जहर को पाउडर के रूप में रख दिया। इसके कारण दोनों बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने मामले में पेस्ट कंट्रोल कंपनी के 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।
अचानक चक्कर के साथ उल्टियां आने लगीः
जानकारी के अनुसार, कुंद्राथुर के 34 साल के निवासी गिरिधरन और उनकी पत्नी पवित्रा अपने 2 बच्चों वैष्णवी और साई सुदर्शन के साथ एक फ्लैट में रहते हैं। बुधवार सुबह गिरिधरन, पत्नी पवित्रा और उनके दोनों बच्चों को अचानक चक्कर के साथ उल्टियां शुरू हो गईं।
पड़ोसियों को जब इसका पता चला तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय दोनों बच्चों वैष्णवी और साई सुदर्शन की मौत हो गई। जबकि माता-पिता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत काफी गंभीर है, इलाज जारी है।
इसे भी पढ़ें







