पूर्व TMC सांसद और एक्ट्रेस मिमी को रेप की धमकी [Rape threat to former TMC MP and actress Mimi]

2 Min Read

बोलीं- ये कैसी परवरिश, कोलकाता रेप केस के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था

कोलकाता, एजेंसियां। तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार, 20 अगस्त को एक ट्वीट शेयर किया।

इस पोस्ट के जरिए मिमी ने बताया कि उन्हें लगातार रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही हैं।

मिमी ने 6 दिन पहले कोलकाता में हुए डॉक्टर रेप और मर्डर केस का विरोध जताते हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। इसके बाद से ही उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं।

मिमी ने पूछा- कौन सी परवरिश इसकी इजाजत देती है?

एक्ट्रेस ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ‘और हम महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, है ना? ये उनमें से कुछ ही हैं। जहां रेप की धमकियों को भीड़ में मौजूद नकाबपोश लोगों ने सामान्य बना दिया है।

जो ये कहते हैं कि वो महिलाओं के साथ खड़े हैं। आखिर कौन सी परवरिश और शिक्षा इसकी इजाजत देती है?’

14 अगस्त को प्रोटेस्ट में शामिल हुई थी

मिमी चक्रवर्ती ने बीते 14 अगस्त की रात कोलकाता में हुए डॉक्टर के रेप और मर्डर के खिलाफ प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था।

इसमें उनके साथ ऋद्धि सेन, अरिंदम सिल और मधुमिता सरकार जैसे कई बंगाली फिल्म एक्टर्स भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप मर्डरः आरोपी का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, कोर्ट ने दी मंजूरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं