पलामू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म [Rape of minor in Palamu]

2 Min Read

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। वारदात के बाद से किशोरी की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

खेत में दिया वारदात को अंजामः

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खेत में घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि 11 वर्षीय बच्ची धनिया पत्ता लेने खेत में गई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने खेत में ही उसे पकड़ लिया और जबरन कुछ दूर ले गया। फिर पीड़िता के साथ रेप किया और उसे धमकी दी अगर घर पर मामले की जानकारी किसी को दी तो ठीक नहीं होगा। घटना के बाद से ही पीड़िता काफी डरी हुई थी। देर रात जब उसकी तबियत बिगड़ी, तो उसने बताया की रवि कुमार ने उसके साथ गलत काम किया है।

सदर अस्पताल किया गया रेफरः

किशोरी रात भर घर में दर्द से तड़पती रही। मंगलवार सुबह परिजन उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता की बिगड़ती स्थिति देखते हुए, उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का लिखित बयान दर्ज कराया। इस मामले के संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया की पीड़िता के ब्यान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

प्रेग्नेंट रेप पीड़िता की अबॉर्शन के दौरान हुई मौत, आरोपी जीजा फरार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं