Rape Of Girl: महाराष्ट्र में बच्ची से रेप के बाद गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका, आरोपी गिरफ्तार [In Maharashtra, a girl was raped and her throat was slit, her body was thrown down from the 6th floor, the accused has been arrested]

1 Min Read

Rape Of Girl:

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने शव को 6वीं मंजिल के अपने फ्लैट की बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने 20 साल के आरोपी आसिफ अकबर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Rape Of Girl: खिलौना दिलाने का लालच दिया:

पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार के बांका जिले के सुल्तानपुर का रहने वाला है। वो खिलौना देने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। इसके बाद 6वीं मंजिल पर मौजूद अपने फ्लेट में उसने वारदात को अंजाम दिया। जिस इमारत में यह घटना हुई वो 10 मंजिला है।

इसे भी पढ़ें

Gangrape: वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 7 दिन तक गैंगरेप, 23 लड़कों ने दरिंदगी की, 6 गिरफ्तार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं