पुलिस को शक- हत्या के बाद शव पूजा पंडाल के पास फेंका
कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 20-22 साल की एक लड़की का शव मिला है। आरोप है कि लड़की का पहले रेप और फिर मर्डर किया गया। लड़की का चेहरा भी जलाने की कोशिश की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की मंगलवार शाम अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई थी। पुलिस ने बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।
10 दिन में रेप-मर्डर की दूसरी घटना:
5 अक्टूबर को बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में 10 साल की बच्ची का शव मिला था। वह चौथी क्लास की छात्रा थी। परिवार ने बच्ची से रेप के बाद मर्डर का आरोप लगाया।
घटना के विरोध में भीड़ ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था।
इसे भी पढ़ें
कोलकाता रेप-मर्डर, एक और डॉक्टर की हालत गंभीर, भूख हड़ताल से कुल 3 डॉक्टर अस्पताल में भर्ती








