Rape-Murder: MP में 6 साल की बच्ची से रेप-हत्या के दोषी को फांसी [Death penalty for raping and murdering a 6-year-old girl in MP]

1 Min Read

Rape-Murder:

Rape-Murder: जज ने मासूम के लिए लिखी कविता

भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के दोषी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी पर 3000 रुपए जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़ित परिवार को 4 लाख मुआवजा भी मिलेगा। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान ने अपने फैसले में मासूम के लिए कविता भी लिखी।

Rape-Murder: घटना इसी साल 2 जनवरी की:

दोषी अजय ने बच्ची का अपहरण किया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाई तो मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट में इस मामले पर 88 दिन सुनवाई चली। 33 सबूत पेश किए जाने के बाद आरोपी को दोषी माना गया।

इसे भी पढ़ें

Rape Of Girl: महाराष्ट्र में बच्ची से रेप के बाद गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं