Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया पर साइबर पुलिस का एक्शन, कानूनी कार्रवाई की धमकी [Cyber ​​police action on Ranveer Allahbadia, threat of legal action]

2 Min Read

Ranveer Allahbadia:

मुंबई,एजेंसियां। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया पर महाराष्ट्र साइबर सेल ने सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर सेल ने रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मुखीजा, आशीष चंचलानी और समय रैना को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन समय और आशीष ने समन का पालन किया, जबकि रणवीर और अपूर्वा ने कोई जवाब नहीं दिया।

Ranveer Allahbadia: कहां से शुरू हुआ ये विवाद ?

यह विवाद ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक एपिसोड के बाद शुरू हुआ, जहां रणवीर ने एक प्रतियोगी से आपत्तिजनक और अभद्र सवाल पूछा था, जो माता-पिता के यौन संबंधों से जुड़ा था। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया हुई और रणवीर, अपूर्वा, आशीष और शो के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के हस्तक्षेप के बाद रणवीर को माफी मांगनी पड़ी थी और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया था।

Ranveer Allahbadia:

हालांकि, रणवीर ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट के माध्यम से वापसी की है और उन्होंने भारत से एक और मौका देने की अपील की है। वहीं, अपूर्वा ने भी इंस्टाग्राम पर वापसी की और बताया कि उन्हें इस विवाद के दौरान कई गंभीर धमकियां मिलीं, जिससे वह परेशान हो गई थीं।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का रणवीर इलाहाबादिया को झटका, पासपोर्ट याचिका खारिज 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं