रांची के लाल बने यूपी के नए मुख्य सचिव [Ranchi Lal becomes new Chief Secretary of UP]

3 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आयी है। अब यूपी के नए मुख्य सचिव की नियुक्ति हो गई है।

1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है।

दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

1988 बैच के IAS अफसर है मनोज कुमार सिंह

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। आईएएस मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

वह 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। रविवार को दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

ऐसे में अब उन्हें चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला है। उनका कार्यकाल खत्म होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने का फैसला किया है।

मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे

मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। वह आज दोपहर बाद मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण करेंगे। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे।

बता चले कि दिसंबर 2021 में दुर्गा शंकर मिश्रा को रिटायर्ड होने से ठीक पहले सेवा विस्तार दिया गया था।

इसके बाद साल 2022 में फिर एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। फिर साल 2023 दिसंबर में उनका कार्यकाल खत्म होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव नजदीक होने के चलते तीसरी बार छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया। हालांकि अब चौथी बार उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया है।

IAS मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के

आईएएस मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। वह कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

वह गौतमबुद्ध नगर के डीएम भी रह चुके हैं। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी भी वो निभा चुके हैं।

प्रदेश सरकार की कई योजनाओं की जमीनी स्तर पर उतारने में मनोज कुमार सिंह की मुख्य भूमिका रही है। यही वजह है कि उन्हें अब यूपी के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें

विक्रम मिस्री होंगे विदेश सचिव, मोदी-मनमोहन समेत 3 प्रधानमंत्रियों के साथ कर चुके है काम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं