कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले रामटहल चौधरी

1 Min Read

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शुक्रवार को शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोध कांत सहाय और बंधु तिर्की भी मौजूद रहे।

इस शिष्टाचार मुलाकात में रांची लोकसभा सीट सहित झारखंड के अन्य लोकसभा सीटों के समीकरणों पर चर्चा की गयी।

इसे भी पढ़ें

शिमला में हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं