Ramnavami: कोलकाता में राम नवमी जुलूस पर पथराव, भाजपा ने ममता सरकार पर साधा निशाना [Stone pelting on Ram Navami procession in Kolkata, BJP targets Mamata government]

2 Min Read

Ramnavami:

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से राम नवमी के जुलूस के दौरान पथराव की खबरें सामने आई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि भगवा झंडा लेकर चल रहे श्रद्धालुओं पर सुनियोजित हमला किया गया। यह घटना पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके की बताई जा रही है। हालांकि कोलकाता पुलिस की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Ramnavami: भाजपा का आरोप – सोची-समझी साजिस

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि हमलावरों ने वाहनों पर पत्थरबाजी की, कांच तोड़े गए, और जुलूस में शामिल लोगों को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि यह हमला सोची-समझी साजिश के तहत किया गया।
मजूमदार ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन मूकदर्शक बनी रही। ममता बनर्जी की सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति ने कानून-व्यवस्था को कमजोर कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा – राम नवमी पर हिंदुओं की एकता से सिस्टम घबरा गया है। हम वादा करते हैं कि अगले साल और बड़ा जुलूस निकलेगा, और जो पुलिसकर्मी आज चुप थे, वो हम पर फूल बरसाएंगे।

इसे भी पढ़ें

Ram Navami: धालभूमगढ़ में रामनवमी के दूसरे दिन तनाव: हनुमान झंडा उखाड़ा, मंदिर के पास फेंका मांस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं