Ramachandra Rao: तेलंगाना BJP विधायक टी राजा ने पार्टी छोड़ी, रामचंद्र राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर से नाराज [Telangana BJP MLA T Raja left the party, upset with the news of making Ramachandra Rao the state president]

2 Min Read

Ramachandra Rao:

हैदराबाद, एजेंसियां। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गोशामहल विधायक टी राजा पूर्व MLC रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने की खबरों से नाराज हैं। टी. राजा ने भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने कहा- बहुत सारे लोग चुप हैं, इसे सहमति न समझा जाए। यह लाखों कार्यकर्ताओं के लिए सदमे जैसा है। केंद्रीय नेतृत्व फैसले पर दोबारा विचार करे।

Ramachandra Rao:रामचंदर का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय:

तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन किया गया। दूसरे किसी नेता ने अब तक नामांकन नहीं किया है। ऐसे में एक जुलाई को अध्यक्ष के तौर पर रामचंदर के नाम का ऐलान किए जाने की संभावना है।

Ramachandra Rao:टी. राजा सिंह पर 105 आपराधिक मामले दर्ज:

टी राजा को 2022 में पार्टी से निलंबित किया गया था। निलंबन अक्टूबर 2023 में वापस ले लिया गया था। वे तीन बार गोशामहल से विधायक चुने गए हैं। टी. राजा सिंह पर 105 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 18 सांप्रदायिक अपराधों से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें

Explosion chemical factory: तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 10 मजदूर मरे, 20 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं