रकुल प्रीत का भाई फ्लाइट से मंगवाता था ड्रग्स [Rakul Preet’s brother used to get drugs from fight]

2 Min Read

हेयर स्टाइलिस्ट दिल्ली से लाती थी कोकीन, फूड डिलीवरी ब्वाय करते थे सप्लाई

हैदराबाद, एजेंसियां। 42 सेकेंड का एक वीडियो है। इसमें एक्ट्रेस रकुल प्रीत भाई अमन प्रीत के साथ हैं। दोनों सवालों का रैपिड फायर राउंड खेल रहे हैं।

दोनों की आंखें बंद हैं। होस्ट पूछती है आप दोनों में से पहले कौन अरेस्ट होगा। रकुल भाई की ओर इशारा करती हैं। अमन प्रीत भी हाथ उठाकर ये बात मान लेता है।

4 साल पहले इस वीडियो में अनजाने में कही गई बात 15 जुलाई को सच साबित हो गई। तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो और हैदराबाद की नरसिंगी पुलिस ने अमन प्रीत को ड्रग्स केस में अरेस्ट कर लिया।

अमनप्रीत के साथ चार और लोग अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन पकड़े गए हैं। ये सभी कारोबारी हैं।

इनके पास से करीब 200 ग्राम कोकीन मिली। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए है। ड्रग्स सिंडिकेट का कनेक्शन नाइजीरिया से जुड़ा है।

सरगना अब भी फरार

रैकेट का सरगना डिवाइन एबुका अभी फरार है, लेकिन पुलिस ने उसकी राइट हैंड ओनुहा ब्लेसिंग को अरेस्ट कर लिया है। ओनुहा पेशे से हेयर स्टाइलिस्ट है और बेंगलुरु में काम करती है।

पुलिस के मुताबिक, ओनुहा दिल्ली और गोवा से ड्रग्स लाती थी। वो देशभर में ड्रग्स की सप्लाई चेन संभालती और खुद भी एक से दूसरे शहर में ड्रग्स पहुंचाती थी।

ब्लेसिंग फ्लाइट से भी ट्रैवल करती थी, इसलिए सवाल एयरपोर्ट के सिक्योरिटी चेक पर भी है। शहरों में फूड डिलीवरी बॉय कस्टमर तक ड्रग्स पहुंचाते हैं।

इसे भी पढ़ें

एक्ट्रेस रकुल प्रीत का भाई ड्रग्स केस में गिरफ्तार

Share This Article
Exit mobile version