राजनाथ सिंह रविवार को सियाचिन जाएंगे, सैन्यकर्मियों के साथ मनाएंगे होली

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि वह 24 मार्च को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा करेंगे और वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली मनाएंगे।

रंगों का यह त्योहार 24-25 मार्च को मनाया जाएगा। सियाचिन ग्लेशियर एक रणनीतिक सैन्य चौकी है और दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।

रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रक्षा मंत्री सैनिकों के साथ होली मनाएंगे।

2019 में उन्होंने सियाचिन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की थी। केंद्रीय मंत्री ने उनकी चुनौतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने सैनिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ग्लेशियर को पर्यटकों के लिए भी खोलने का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़ें

तीसरी से छठी कक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम होगा : सीबीएसई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं