राजीव रंजन बने जदयू के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता [Rajiv Ranjan becomes the new national spokesperson of JDU]

1 Min Read

केसी त्यागी ने प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

पटना, एजेंसियां। राजीव रंजन जदयू के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। जदयू ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने केसी त्यागी की जगह अब राजीव रंजन प्रसाद को अब पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

केसी त्यागी के इस्तीफे की वजह भी बतायी गयी है। जदयू की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, केसी त्यागी ने निजी कारणों से इस पद को त्यागा है।

केसी त्यागी के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया गया कि उन्होंने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा निजी कारण से दे दिया है।

इसे भी पढ़ें

जदयू का बड़ा कदम, बिहार प्रदेश कमिटी और राजनीतिक सलाहकार समिति भंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं