रजनीकांत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर पेट दर्द की शिकायत [Rajinikanth admitted to Apollo Hospital in Chennai, condition stable, complaining of stomach pain]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

आज हार्ट सर्जरी भी हो सकती है

चेन्नई, एजेंसियां। सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार की देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट दर्द की शिकायत बताई जा रही है।

उधर अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आज रजनीकांत की दिल से जुड़ी सर्जरी की जाएगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

रजनीकांत की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी लता ने एक मीडिया चैनल से कहा , सब ठीक है।

पिछले कई सालों में रजनीकांत की तबियत कई बार खराब हुई है। रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।

एक्टर बनने से पहले कुली और बस कंडक्टर रहे रजनीकांत

रजनीकांत के परिवार को शुरुआत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। ऐसे में रजनीकांत कुली बनकर काम करने लगे।

आमदनी कम थी, तो वो छोटे-मोटे कई और काम भी किया करते थे। कुछ समय बाद हुनर की बदौलत इन्हें बैंगलोर ट्रांसपोर्ट कंपनी में बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई।

रजनीकांत अपनी दमदार आवाज में लोगों को बड़ी ही स्टाइल में टिकट दिया करते थे, जिसे देखने के लिए हर पैसेंजर की नजरें उन्हीं पर टिकी होती थीं। दूसरे बस कंडक्टर और ड्राइवर रजनीकांत को काफी पसंद किया करते थे।

एक दिन प्लेराइटर टोपी मुनिप्पा बस में सफर कर रहे थे, तभी उनकी नजर बस कंडक्टर रजनीकांत पर पड़ी। उन्हें रजनी की स्टाइल काफी पसंद आई।

उन्होंने झट से रजनीकांत को अपने प्ले का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दे दिया। रजनीकांत भी मान गए और कंडक्टर का काम करने के साथ-साथ प्ले भी करने लगे।

इसे भी पढ़ें

क्यों कल्कि 2 का इंतजार करने लगे रजनीकांत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं