नई दिल्ली,एजेंसियां: अगर आप मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं से है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ सांइसेज (RUHS) जयपुर ने कई रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो गई है।
इच्छुक और योग्य आवेदक इसके ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर डेंटल मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
डेंटल मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2024 निर्धारित की गई है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ सांइसेज जयपुर में डेंटल मेडिकल ऑफिसर के कुल 172 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए।
साथ ही राजस्थान डेंटल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा 22 साल और अधिकतम आयु सीमा 45 साल
सैलरी
चयनित होने वाले आवेदक को सैलरी हर महीने 15,600 से 39,100 रुपये तक
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इसके ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं,
यहां होम पेज पर RUHS Bharti 2024 लिंक पर क्लिक करें,
सभी जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें,
आवेदन शुल्क का भुगतान करें,
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें,
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
इसे भी पढ़ें
धनबाद में ढुल्लू महतो ने किया नामांकन, बीजेपी के ये दिग्गज रहे मौजूद
