राजभवन ने केके पाठक को किया तलब

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार में राजभवन और शिक्षा वभाग के बीच खींचतान जारी है। बीते दिनों शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राजभवन को एक पत्र लिखकर उसकी हद बताई थी।

अब राजभवन ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को तलब कर दिया है। उन्हें सोमवार 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे बुलाया राजभवन गया है।

केके पाठक से राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कक्ष में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने इस संबंध में एसीएस पाठक को पत्र लिखा है।

राज्यपाल के प्रधान सचिव ने केके पाठक को लिखे पत्र में कहा है कि नौ अप्रैल को राजभवन में कुलाधिपति की अध्यक्षता में सभी विश्वविद्यालयों (बीएएसयू और बीएयू को छोड़कर) के कुलपतियों की बैठक बुलायी गयी थी।

इसमें अपर मुख्य सचिव केके पाठक भी आमंत्रित किये गये थे। हालांकि उस बैठक में केके पाठक उपस्थित नहीं हुए।

9अप्रैल की बैठक में पाठक की अनुपस्थिति पर राज्यपाल सह कुलाधिपति ने खेद जताया है और पूछा है कि किन परिस्थितियों में वह इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इसी संदर्भ में पाठक को सोमवार को राजभवन में बुलाया गया है।

बता दें कि हाल ही में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने राजभवन के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू को पत्र लिख कर साफ किया था कि राजभवन को शिक्षा विभाग की गतिविधियों में हस्तक्षेप करने से परहेज करना चाहिए था।

इसके अलावा उस पत्र में गंभीर राजभवन और कुलाधिपति के संबंध में और भी बातें कही गयी थीं। इसकी वजह से राजभवन और शिक्षा विभाग के संबंध सहज नहीं चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मुंबई पुलिस पर हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं