एमपी-राजस्थान में बारिश खत्म [Rain ends in MP-Rajasthan]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में मानसून सीजन अब खत्म होने वाला है। दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर किसी राज्य में बारिश का अलर्ट नहीं है।


दूसरी तरफ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर खत्म हो गया है। राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार को गंगानगर, फलोदी में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

11 राज्यों में बारिश का अलर्टः

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में दिन का तापमान 35.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा था।

मध्य प्रदेश का खजुराहो 36.8 डिग्री तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में 8 लोग बाढ़ में बहे, UP में बारिश-बिजली का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं