बंगाल में रेमल का कहर, थम नहीं रही बारिश, दो की मौत

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। रेमल चक्रवाती तूफान से पश्चिम बंगाल में 2 लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक शामिल है।

वहीं, 10 घंटे से जारी लगातार बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तूफान के कारण बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रेमल का खतरा देखते हुए फिलहाल कोलकाता से उड़ने वाली कुछ फ्लाइटों को भी कैंसिल कर दिया गया है।

बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान रेमल कल देर रात भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

रेमल खेपुपारा से करीब 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और सागर द्वीप से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित है।

इसने आधी रात को सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती बांग्लादेशी तटों को पार किया।

इस दौरान भारी बारिश के साथ 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं हैं और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहा।

इधर, चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी दिखेगा। इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज इसका असर सबसे अधिक संथाल परगना और कोल्हान में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप में तट से टकराया है।

इसलिए सोमवार को पूरे राज्य में बादल छाये रहेंगे। कोल्हान और संथाल में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के अनुमान हैं। यहां बारिश भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

आलमगीर और संजीव लाल ने कबूला मनीष रंजन का नाम, अब आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी ईडी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं