वंदे भारत के यात्रियों को रेलवे देगा आधा लीटर पानी

2 Min Read

रांची। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को पानी की सुविधा मुफ्त में देने को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

अब यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने पर रेल नीर का एक लीटर की बजाए आधा लीटर सील बंद बोतल मिलेगा।

यह हटिया और रांची रेलवे स्टेशन पर भी लागू कर दिया गया है। वही, उत्तर रेलवे ने कहा कि कीमती पेयजल को बचाने के लिए रेलवे ने सभी वंदे भारत ट्रेनों में प्रत्येक यात्री को 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बोतल देने का निर्णय लिया है।

500 मिलीलीटर की एक और पानी की बोतल यात्रियों की मांग पर बिना कोई अतिरिक्त शुल्क के दी जाएगी।

वंदे भारत ट्रेनों में पानी के इस कटौती को लेकर रेलवे का तर्क है कि कुछ यात्री पानी पूरा खर्च नहीं करते।

इससे पानी की बर्बादी हो जाती है। वही, पानी बोतल को लेकर पूराना व्यवस्था अभी भी यात्रियों के लिए लागू है।

पेयजल की बर्बादी को बचाने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए है। एक लीटर पानी की व्यवस्था ट्रेन के किराए में अब भी बिना कोई अतिरिक्त शुल्क के शामिल है।

लेकिन इससे दो हिस्सों में बांट दिया गया है। जिसके तहत यात्रियों को अब 1 लीटर की जगह 500 मिलीलीटर की बोतल पहले मिलेगी।

दोबारा मांगने पर यात्री को फिर से 500 मिलीलीटर बोतल मुफ्त दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

हाईकोर्ट ने परिवहन सचिव से पूछा-शहर में कैसे चल रहे अवैध आटो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं