RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर रेड, हथियार, नोट गिनने की मशीन और कैश से हड़कंप [Raid on the premises of RJD MLA Ritlal Yadav’s brother, stir with weapons, note counting machine and cash.]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार में राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर पुलिस ने रेड मारी है। पटना से सटे खगौल में राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की टीम गुरुवार की अहले सुबह ही पिंकू यादव के ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि खगौल थाना कांड संख्या 284/24 में कोर्ट से वारंट लेकर पुलिस की टीम ने रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर दबिश दी है।

इसे भी पढ़ें

कुएं से मिला 6 दिनों से लापता मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं