25 सितंबर को 26 सीटों पर वोटिंग
श्रीनगर, एजेंसियां। विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
राहुल सुरनकोट में पहली रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में श्रीनगर के शाल्टेंग निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी रैली होगी।
राहुल सुरनकोट में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के उम्मीदवार शाहनवाज चौधरी के लिए वोट की अपील करेंगे। वे श्रीनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के लिए समर्थन मांगेंगे।
आज खत्म होगा दूसरे चरण का प्रचार अभियान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए प्रचार अभियान सोमवार को खत्म हो रहा है। राज्य में 25 सितंबर को 26 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ के अलावा कश्मीर क्षेत्र के श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल जिलों में मतदान होगा।
इसे भी पढ़ें








