राहुल का कटाक्ष: मनरेगा श्रमिकों को बधाई कि प्रधानमंत्री ने मजदूरी सात रुपये बढ़ा दी

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरी में प्रतिदिन चार से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनरेगा श्रमिकों को बधाई हो कि प्रधानमंत्री ने मजदूरी सात रुपये बढ़ा दी है।

मनरेगा के तहत मजदूरी को संशोधित किया गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न राज्यों के लिए चार से 10 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी की गई है।

एक अधिसूचना के अनुसार, इस योजना के तहत अकुशल श्रमिकों के लिए हरियाणा में प्रतिदिन 374 रुपये की उच्चतम मजदूरी दर है, जबकि अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में सबसे कम 234 रुपये है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा में शामिल हुए बीजद सांसद महताब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं