नई पार्लियामेंट्री कमेटीज में राहुल का नाम नहीं [Rahul’s name not in new parliamentary committees]

1 Min Read

पहले विदेश मामलों की सलाहकार समिति के सदस्य थे

नई दिल्ली, एजेंसियां। नई गठित पार्लियामेंट्री कमेटीज में से किसी में भी लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जगह नहीं मिली।

वे पहले विदेश मामलों की सलाहकार समिति के सदस्य थे। इन समितियों का पुनर्गठन किया गया है। इसमें कई विपक्षी सांसदों को विभिन्न विभागों के तहत नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

इन सांसदों को मिली जिम्मेदारीः

NCP (SP) प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार को गृह, सुप्रिया सुले और DMK सांसद कनिमोझी को रक्षा, कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम को वित्त और अजीत पवार की NCP से सांसद प्रफुल्ल पटेल को सिविल एविएशन से जुड़ी समिति का सदस्य बनाया गया है।

वहीं, समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को विदेश मामलों की समिति में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़े

राहुल गांधी दिल्ली के एक सलून में पहुंचे, वीडियो शेयर कर लिखा- ‘कुछ नहीं बचता है’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं