नई दिल्ली। एक ब्रेक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा दोबारा शुरू हो गई है।
शनिवार को दिन के दो बजे राजस्थान के धौलपुर से यह यात्रा शुरू हुई है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक विश्राम का दिन था।
आज दोपहर 2 बजे धौलपुर से हम फिर से यात्रा शुरू कर रहे हैं। 3 बजे यात्रा मुरैना पहुंचेगी। 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे, 6 मार्च रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में रुकेगी।
इसके बाद 7, 8 और 9 मार्च को राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के साथ गुजरात में रहेंगे। बता दें कि यह न्याय यात्रा भारत के पूर्वी छोर से शुरू होकर पश्चिमी छोर तक पहुंच रही है।
इसकी शुरुआत मणिपुर से हुई थी। बीच में असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी, राजस्थान होते हुए यह मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है।
इसे भी पढ़ें
मोस्ट वांटेड आतंकी नयाजी दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार, लाया गया भारत








