राहुल की तबीयत खराब, सतना में कांग्रेस की रैली को खरगे करेंगे संबोधित : पटवारी

1 Min Read

भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत खराब होने के कारण पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मध्य प्रदेश के सतना में रविवार को होने वाली पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख जीतू पटवारी ने यह जानकारी दी।

पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा के प्रचार के लिए सतना में होने वाली रैली को खरगे संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस की निगाहें राजस्थान रॉयल्स से बदला चुकता करने पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं