राहुल बोले-हम आरक्षण में 50 प्रतिशत का लिमिट हटा देंगे

1 Min Read

भोपाल, एजेंसियां। राहुल गांधी ने कहा कि हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे। कोर्ट ने 50% का लिमिट लगा रखा है, उसे हटा देंगे।

राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के आलीराजपुर के जोबट और खरगोन के सेगांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। दोनों ही सभाओं में उन्होंने ये बात कही।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस संविधान खत्म करना चाहते है। इसलिए उन्होंने 400 पार का नारा दिया है। लेकिन 400 सीट तो छोड़िए, इन्हें 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी आपका आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उनके नेताओं ने साफ कहा है कि अगर हमारी सरकार आएगी।

हम आदिवासियों से, दलितों से, पिछड़े वर्ग से आरक्षण छीन लेंगे, आरक्षण को खत्म कर देंगे। मैं आपको आज यहां ये बताने आया हूं, वो छीनने की बात कर रहे हैं। हम आरक्षण को बढ़ा देंगे।

50% से ज्यादा कर देंगे। आज 50% का लिमिट है। इस लिमिट को हम परे करके, 50% लिमिट को रद्द करके, हम आपका रिजर्वेशन, गरीबों का रिजर्वेशन बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस ने किया नीट पेपर लीक का दावा, एनटीए ने कहा-आरोप गलत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं