राहुल बोले-मोदी सरकार ने मिडिल क्लास की पीठ में छुरा घोंपा [Rahul said – Modi government stabbed the middle class in the back]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के मानसून सत्र का सोमवार को छठा दिन है। राहुल गांधी दोपहर 2 बजे लोकसभा पहुंचे। उन्होंने करीब 40 मिनट तक भाषण दिया।

राहुल ने भाषण की शुरुआत चक्रव्यूह की कहानी के साथ की। इस पर ओम बिरला ने उन्हें टोका। इस पर हंगामा भी हुआ।

हंगामे के बाद राहुल ने बजट पर अपनी बात रखी। राहुल ने अग्निवीर, पेपर लीक, किसान और मिडिल क्लास पर बात की।

राहुल ने कहा- मोदी सरकार ने मिडिल क्लास की पीठ पर छुरा घोंपा है। वहीं किसानों के लिए तीन काले कानून लाए थे।

राहुल ने भाषण के दौरान अंबानीअडाणी का नाम लिया तो स्पीकर ने उन्हें टोका कि, जो सदन में नहीं उसका नाम नहीं ले सकते। तब राहुल ने कहा- क्या इन्हें A1 और A2 कह सकता हूं।

इसे भी पढ़ें

यह कुर्सी बचाओ बजटः राहुल गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं