राहुल बोले-मैं युवाओं के लिए काफी कुछ करना चाहता हूं

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। राहुल गांधी ने कहा है कि उनके पास युवाओं के लिए कई योजनाएं हैं। उनकी सरकार बनी, तो वह युवाओं के लिए काफी कुछ करेंगे।

राहुल ने बीते बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ UP के गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 150 सीटों पर सिमटने वाली है।

वहीं अखिलेश ने कहा कि इंडी गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। अमेठी छोड़कर वायनाड से चुनाव लड़ने पर राहुल ने कहा कि ये फैसले पार्टी की मीटिंग्स में लिए जाते हैं। पार्टी कहेगी तो अमेठी से चुनाव जरूर लड़ूंगा।

राहुल ने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। हमने तय किया है कि सभी ग्रेजुएट्स को अप्रेंटिसशिप कराएंगे। ट्रेनिंग होगी। साल का एक लाख, यानी महीने के 8500 रुपए अकाउंट में डालेंगे।

राहुल ने इसके बाद कर्नाटक के मंड्या और कोलार में रैली की। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट है।

इसे भी पढ़ेः

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2024, गुरूवार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं