नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बुधवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर पोस्ट में कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले हैं।
राहुल ने लिखा, ‘हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों से शिकायतों आ रही हैं। हम चुनाव आयोग को इससे अवगत कराएंगे।
हम हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे।’ राहुल ने जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A गठबंधन की जीत पर लोगों का आभार जताया।
कांग्रेस कनी नीतियों पर उठ रहे सवालः
हरियाणा में भाजपा से हार पर I.N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं ने कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाए। शिवसेना (उद्धव गुट) ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा कि कांग्रेस जीत को हार में बदलना जानती है।
TMC नेता साकेत गोखले ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अहंकार और क्षेत्रीय दलों को हीन दृष्टि से देखना हार का कारण बना।
इसे भी पढ़ें
हरियाणा में कांग्रेस की हार और निशाने पर ईवीएम [Congress’s defeat in Haryana and EVMs on target]








