राहुल बोले- ED मेरे खिलाफ कर रही साजिश, आये तो चाय पिलाऊंगा [Rahul said- ED is conspiring against me, if I come, I will serve you tea]

2 Min Read

दावा- संसद में चक्रव्यूह वाले भाषण से सरकार नाराज

नई दिल्ली, एजेंसियां। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ ED रेड की प्लानिंग हो रही है। X पर की गई एक पोस्ट में यह दावा किया।

उन्होंने लिखा- टू-इन-1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ED अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।

राहुल ने संसद में दिया था बयान

राहुल ने 29 जुलाई को संसद सत्र के दौरान बजट 2024-25 पर लोकसभा में भाषण दिया था। इसी दौरान उन्होंने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की।

उन्होंने कहा कि छह लोगों का एक ग्रुप पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं।

राहुल ने कहा था- हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था।

चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।

इसे भी पढ़ें

राहुल बोले-मोदी सरकार ने मिडिल क्लास की पीठ में छुरा घोंपा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं