राहुल बोले- देश में ‘अडाणी बचाओ सिंडिकेट’ [Rahul said- ‘Adani Bachao Syndicate’ in the country]

2 Min Read

SEBI चीफ, सरकार और पीएम को ब्लैकमेल कर रहीं

नई दिल्ली, एजेंसियां। राहुल गांधी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर 4 मिनट 39 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप (टीजर) पोस्ट किया।

इसमें वे कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा से SEBI प्रमुख माधबी बुच के कथित हितों के टकराव के बारे में बात कर रहे हैं।

राहुल बोले- देश की संपत्ति कुछ लोगों के हाथों में:

राहुल ने कहा, देश की संस्थाओं के गिरते स्तर ने भाई-भतीजावाद से आगे बढ़कर एक नए रूप ‘अडाणी बचाओ सिंडिकेट’ को जन्म दिया है।

मौजूदा सरकार अब केवल एकाधिकार को बढ़ावा नहीं दे रही है, बल्कि देश की संपत्ति को कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित कर रही है। कॉरपोरेट जगत में चर्चा है कि SEBI चीफ, सरकार और प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहीं हैं।

क्या है SEBI विवाद:

SEBI यानी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया, भारत सरकार की संस्था है। शेयर मार्केट के निवेशकों की सुरक्षा के लिए साल 1992 में इसकी स्थापना हुई थी।

जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग ने गौतम अडाणी पर अपने ग्रुप के शेयरों की कीमतें बढ़ाने के लिए ऑफशोर फंड का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

आरोप है कि अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में SEBI चीफ की हिस्सेदारी है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

इसे भी पढ़ें

SEBI चीफ पर 3 जगह से लाभ लेने का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं