चुनाव प्रचार के लिए वायनाड पहुंचे राहुल, बोले- प्रियंका सबसे अच्छी सांसद साबित होंगी [Rahul reached Wayanad for election campaign, said- Priyanka will prove to be the best MP]

1 Min Read

वायनाड, एजेंसियां। राहुल गांधी वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए बहन प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘मैं पहली बार अपनी बहन के लिए प्रचार करने आया हूं, अब तक वो मेरे लिए प्रचार करती थीं। मै जब यहां सांसद रहा तो आपकी बहन, बेटी या मां नहीं बन सका, लेकिन अब मेरी बहन ये तीनों भूमिकाएं निभाएंगी। वो अच्छी सांसद साबित होंगी।’

प्रियंका ने PM मोदी पर साधा निशाना:

प्रियंका ने कहा- ‘मोदी जी का मकसद आपको बेहतर जीवन देना, नई नौकरियां, बेहतर स्वास्थ्य या शिक्षा देना नहीं है। वे बस किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना चाहते हैं।’ दरअसल, लोकसभा चुनाव में राहुल ने वायनाड और रायबरेली सीट से जीत हासिल की थी।

उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना। वायनाड में प्रियंका का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास से है।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी दिल्ली के एक सलून में पहुंचे, वीडियो शेयर कर लिखा- ‘कुछ नहीं बचता है’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं