राहुल-प्रियंका संभल नहीं जा सके, गाजीपुर बॉर्डर से लौटे [Rahul-Priyanka could not control themselves, returned from Ghazipur border]

1 Min Read

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 4 घंटे जाम से लोग परेशान

संभल, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश के संभल नहीं जा सके। यहां उन्हें हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से मिलना था। यूपी पुलिस ने उनके काफिले को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया।

इससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 4 घंटे तक 5 किमी लंबा जाम लगा रहा। हालांकि, राहुल-प्रियंका यहां 3 घंटे ही रुके थे। जाम की वजह से ट्रैफिक में फंसे लोग नाराज हो गए। उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीट दिया।

कार पर चढ़कर मीडिया को किया संबोधितः

इससे पहले राहुल ने भी अफसरों से बातचीत की। कहा- मैं पुलिस की गाड़ी में अकेले जाने को तैयार हूं। लेकिन अफसर राजी नहीं हुए। राहुल हाथ में संविधान लेकर कार पर चढ़ गए। मीडिया को संबोधित किया। इसके बाद राहुल-प्रियंका दिल्ली लौट गए। उन्होंने कहा- अब 6 दिसंबर को संभल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के कार्यक्रम में राहुल गांधी का माइक बंद, बोले- जो दलितों की बात करेगा, उसका माइक बंद होगा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं