प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं राहुल, निर्वाचन आयोग करे कार्रवाई: भाजपा

1 Min Read

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ देश पर एक भाषा थोपने की इच्छा रखने और सत्तारूढ़ दल संविधान बदल देगा जैसे “निराधार” आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को निर्वाचन आयोग का रुख किया।

गांधी पर “लगातार झूठ बोलने और आदतन अपराधी” होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आयोग से “स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उनसे सख्ती से निपटने” का आग्रह किया।

भाजपा ने उनके उस आरोप का भी हवाला दिया कि पार्टी सत्ता में आने पर संविधान को बदलना चाहती है।

पार्टी ने दावा किया कि इस तरह के “निराधार” बयान न केवल लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कमजोर करते हैं, बल्कि नागरिक अशांति और कलह को भड़काने की भी क्षमता रखते हैं।

गांधी सहित कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के कुछ पदाधिकारियों की टिप्पणियों का लाभ उठाते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल संविधान को बदलना चाहता है।

इसे भी पढ़ें

सीबीआई, ईडी का ध्यान सरकारी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार संबंधी कैग रिपोर्ट पर क्यों नहीं: पवन खेड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं