आज राहुल गांधी का झारखंड दौरा

1 Min Read

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे है।

वो चाईबासा और गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी वहां के लोगों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील करेंगे।

आपको बताते चलें कि राहुल गांधी सबसे पहले चाईबासा पहुंचेंगे। जहां वो टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा को संभोधित करेंगे।

जहां से वो इंडिया गठबंधन के सिंहभूम लोकसभा प्रत्याशी जेएमएम की जोबा मांझी के लिए लोगों से वोट देने की अपील करेंगे।

तो वहीं चाईबासा के बाद राहुल गांधी लगभग दो से ढ़ाई बजे गुमला पहुंचेंगे। वो बसिया के कोनबीर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जहां से लोहरदगा और खूंटी लोकसभा प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट देने की अपील करेंगे।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं