राहुल गांधी की न्याय यात्रा MP में, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

2 Min Read

कहा-दिन भर जय श्रीराम बोलो और भूखे रहो

शाजपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में है। मध्य प्रदेश में इस यात्रा का आज चौथा दिन है।

मध्य प्रदेश शाजपुर में आयोजित एक सभा में राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशान साधा।

राहुल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर जय श्री राम बोलो और भूखे रह जाओ।

राहुल गांधी ने बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।

राहुल गांधी ने यूपी में पेपर लीक की घटना पर कहा कि उनकी पार्टी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक ठोस योजना तैयार कर रही है।

जल्द ही एक दृष्टिकोण लोगों के सामने रखेगी। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि युवाओं का भविष्य ‘इंडिया’ गठबंधन की प्राथमिकता है।

इसी को लेकर राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि पेपर लीक उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश भर के युवाओं के लिए अभिशाप बन गया है।

राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पिछले 7 सालों में ही 70 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने 2 करोड़ से अधिक छात्रों का सपना तोड़ा है।

इससे न सिर्फ भविष्य निर्माण के कीमती वर्ष बर्बाद हो रहे हैं, बल्कि उनके परिवारों पर भी आर्थिक और मानसिक बोझ पड़ रहा है।

लापरवाही सरकार, भ्रष्ट अधिकारी, नकल माफिया और निजी प्रिंटिंग प्रेसों के आपराधिक गठजोड़ को खत्म कर हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की ज़रूरत है. राहुल ने कहा कि हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

इसे भी पढ़ें 

हिमाचल के बागी विधायक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, स्पीकर के फैसले को दी चुनौती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं