Rahul Gandhi: राहुल बोले-चीन ने हमारी 4 हजार वर्ग किमी जमीन कब्जाई, विदेश सचिव जवानों की शहादत पर केक काट रहे

1 Min Read

Rahul Gandhi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन के राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के जश्न को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- चीन हमारे 4 हजार वर्ग किमी इलाके पर कब्जा करके बैठा है, लेकिन मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि हमारे विदेश सचिव (विक्रम मिस्री) चीनी राजदूत के साथ केक काट रहे थे।

Rahul Gandhi: राहुल बोले- भाजपा की फिलॉस्फी सिर झुकाना:

राहुल ने आगे कहा- एक बार किसी ने इंदिरा जी से पूछा कि विदेश नीति के मामले में आप बाएं झुकती हैं या दाएं। इस पर उन्होंने जवाब दिया की मैं बाएं या दाएं नहीं झुकती। मैं भारतीय हूं और सीधी खड़ी हूं। भाजपा और RSS की फिलॉस्फी अलग है। वे हर विदेशी के सामने अपना सिर झुकाते हैं। यह उनके इतिहास में है।

इसे भी पढ़ें

तीन महीने में राहुल गांधी का तीसरी बार बिहार दौरा सात अप्रैल को

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं