राहुल गांधी आज से केरल दौरे पर, वायनाड में रैली करेंगे

1 Min Read

वाएनाड, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से केरल के दौरे पर रहेंगे। वह सोमवार सुबह वायनाड में जनसभा करेंगे।

शाम को उत्तर कोझिकोड जिले में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंड (UDF) की रैली को संबोधित करेंगे।

राहुल अगले हफ्ते केरल में ही रहेंगे। वह 16 अप्रैल को वायनाड में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। फिर 18 अप्रैल को कन्नूर, पलक्कड़ और कोट्टायम में बैठकों में हिस्सा लेंगे।

राहुल गांधी का 22 अप्रैल को त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम और अलाप्पुझा जिलों में रैलियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

राहुल ने इस महीने की शुरुआत में वायनाड से नॉमिनेशन फाइल किया था और एक रोड शो निकाला था।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी आज केरल और तमिलनाडू का दौरा करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं