राहुल गांधी आज वायनाड से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

2 Min Read

वायनाड (केरल), एजेंसियां : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के वास्ते बुधवार को यहां पहुंचेंगे।

वह निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो भी करेंगे जहां उन्होंने 2019 के आम चुनावों में चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

पार्टी ने कहा कि राहुल वायनाड के एक गांव मुप्पैनाद में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और कलपेट्टा तक सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे।

कांग्रेस ने कहा कि सुबह 11 बजे वह कलपेट्टा से एक रोड शो करेंगे जिसमें उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, दीपा दास, एआईसीसी प्रभारी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के नेता कन्हैया कुमार, राज्य विधानसभा में विपक्ष के वी डी सतीसन और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष एम एम हसन भी शामिल होंगे।

इसमें कहा गया है कि रोड शो में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के आने की संभावना है। पार्टी ने कहा कि रोड शो दोपहर के करीब यहां सिविल स्टेशन के पास समाप्त होगा जिसके बाद राहुल अपना नामांकन पत्र जिला कलेक्टर को सौंपेंगे।

2019 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुल 10,92,197 में से 7,06,367 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी – सीपीआई के पीपी सुनीर – को केवल 2,74,597 वोट मिले। केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

इसे भी पढ़ें

अडाणी ग्रीन एनर्जी 10,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं