राहुल गांधी अस्वस्थ, रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होंगे: जयराम रमेश

1 Min Read

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में भाग नहीं ले पाएंगे क्योंकि वह ‘‘बीमार हैं और फिलहाल नयी दिल्ली से बाहर जाने में असमर्थ हैं।’’

रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।

जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए लिखा- राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां INDIA की रैली हो रही है।

लेकिन, वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

टीएचडीसी इंडिया का सितंबर तक कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना चालू करने का लक्ष्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं