राहुल गांधी को कोर्ट से समन, अमित शाह पर टिप्पणी का मामला [Rahul Gandhi summoned from court, case of comment on Amit Shah]

1 Min Read

सशरीर होना होगा हाजिर

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को एमपी-एमएलए कोर्ट से फिर समन जारी किया है।

कोर्ट ने राहुल गांधी को निर्देश दिया कि सशरीर हाजिर हों। हालांकि, तारीख स्पष्ट नहीं हुई है।
पिछली सुनवाई 11 जून को हुई थी।

इस सुनवाई से पहले राहुल गांधी के नाम समन जारी हुआ था। लेकिन, उनकी ओर से अदालत को यह नहीं बताया गया था कि उन्हें समन मिला है या नहीं।

इसको सर्विस रिपोर्ट कहते हैं। शनिवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को सर्विस रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद अगली तारीख दी है।

सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील विनोद साहू ने राहुल गांधी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह किया।

बता दें कि राहुल गांधी की ओर से पूर्व में एमपी/ एमएलए कोर्ट की ओर से जारी समन को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

इसे भी पढ़ें

रांची सिविल कोर्ट से राहुल गांधी को समन जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं