राहुल गांधी अचानक न्याय यात्रा छोड़ दिल्ली पहुंचे, गुजरात के सोनगढ़ का कार्यक्रम रद्द

1 Min Read

अहमदाबाद,एजेंसियां। राहुल गांधी रविवार को अचानक ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के मंथन के लिए वह दिल्ली गए हैं।

कांग्रेस के 39 प्रत्याशियों की पहली सूची 8 मार्च को आई थी। आज गुजरात में राहुल की यात्रा का आखिरी दिन था।

उन्हें बारडोली से सोनगढ़ जाना था, लेकिन वहां का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब आगे की यात्रा मंगलवार को महाराष्ट्र के नंदूरबार से शुरू होगी।

गुजरात में यात्रा का आज चौथा दिन था। यात्रा सुबह सूरत के मांडवी से बारडोली पहुंची थी। राहुल गांधी ने यहां स्थित ऐतिहासिक स्वराज आश्रम का दौरा किया।

इस दौरान फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर, जयराम रमेश, शक्ति सिंह गोहिल, अमित चावड़ा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें 

भारत ने फिर की UNSC में बदलाव की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं