आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने से रोका गया: राहुल गांधी

2 Min Read

छत्तीसगढ़, एजेंसियां : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोका गया क्योंकि वह एक आदिवासी हैं और यह भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) की सोच को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं-संविधान की रक्षा करने वाले और इसे नष्ट करने वालों- के बीच की लड़ाई बताया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमले तेज करते हुए चुनावी बांड योजना को सरकारें गिराने व राजनीतिक दलों को विभाजित करने के लिए इस्तेमाल किया गया जबरन वसूली गिरोह करार दिया।

गांधी ने आरोप लगाया, “चुनावी बांड योजना एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जबरन वसूली गिरोह है और जो लोग विरोध करते हैं, प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) और आयकर विभाग उनके पीछे पड़ जाते हैं।”

उन्होंने एकनाथ शिंद के नेतृत्व में शिवसेना में हुए विद्रोह और अजित पवार की अगुवाई में राकांपा में हुई बगावत का जिक्र करते हुए कहा, “क्या आपको लगता है कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक मुफ्त में भाग गए हैं?”

इसे भी पढ़ें

भाजपा नीत केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के लिए बजट का कम उपयोग किया : कांग्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं