राहुल गांधी बोले- युवा NEET को लेकर डरे हुए हैं, हम संसद में उनकी आवाज बनेंगे [Rahul Gandhi said- Youth are scared about NEET, we will become their voice in Parliament]

1 Min Read

NTA मॉनिटरिंग कमेटी ने पेरेंट्स-स्टूडेंट्स से सुझाव मांगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। NTA में सुधार के लिए बनी हाई लेवल कमेटी ने 27 जून से 7 जुलाई के बीच स्टूडेंट्स और पेरेंट्स से सुझाव मांगे हैं। टीचर्स और इंस्टीट्यूट्स भी अपने सुझाव दे सकते हैं।

NTA की मॉनिटरिंग के लिए शिक्षा मंत्रालय ने 22 जून को कमेटी का गठन किया था। ISRO के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन कमेटी के अध्यक्ष हैं।

राहुल गांधी बोले- NEET पर प्यार से बात करें PM मोदी

राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर NEET मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि युवाओं के ये नहीं मालूम कि उनके साथ क्या होने वाला है। उनके लिए संसद में बहस होनी चाहिए।

फिलहाल, लोकसभा को सोमवार 1 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राहुल ने कहा कि हम संसद में युवाओं की आवाज बनेंगे। उनकी हर समस्या को प्रमुखता से उठायेंगे।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीक केस में CBI की पहली गिरफ्तारी, पटना से मनीष प्रकाश और आशुतोष अरेस्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं