हरियाणा में बोले राहुल गांधी-मैं देश का बेटा और मोदी देश के राजा

1 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा में थे। उन्होंने सबसे पहले चरखी दादरी में रैली की।

इसके बाद वह सोनीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अरबपतियों की है। मोदी ने 22 लोगों का कर्जा माफ किया। सिर्फ 22 लोगों को अमीर बनाया।

इसके बाद राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे।

4 जून को I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बन रही है। इसके एक महीने बाद 4 जुलाई को देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में 8500 रुपए आएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश का बेटा हूं और पीएम नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को पहली पक्की नौकरी देगी।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर में बदल दिया है।

अब दो तरीके के शहीद होंगे। एक सामान्य जवान या अफसर, जिसके परिवार को पेंशन मिलेगी और शहीद का दर्जा मिलेगा।

वहीं, दूसरा गरीब घर का बेटा, जिसको अग्निवीर नाम दिया है। सेना अग्निवीर योजना नहीं चाहती है।

इसे भी पढ़ें

बिभव को लेकर दिल्ली लौटी पुलिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं