राहुल गांधी महाराष्ट्र दौरे पर, चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत [Rahul Gandhi on Maharashtra tour, will start election campaign]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सियासी गर्मी अभी से ही तेज हो गई हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज गुरुवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार वे महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस यूबीटी सेना और एनसीपी-एसपी के साथ गठबंधन करके राज्य में चुनाव लड़ने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दिवंगत कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के आवास पर अपनी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हैं। दरअसल, वसंतराव चव्हाण का लंबी बीमारी के बाद 26 अगस्त, 2024 को निधन हो गया था।

पार्टी के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के मुताबिक राहुल गांधी करीब एक बजे वांगी में पूर्व राज्य मंत्री स्व. पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और इसके बाद करीब 1:45 बजे कडेगांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस वर्तमान में विपक्ष के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें स्वयं कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

कश्मीरी छात्राओं ने राहुल गांधी से पूछा- शादी कब करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं